" मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है." 🌹💞❣💞🙏


* दो दिन पूर्व पालघर जिले के मनोर के निकट स्थित दुर्वेश गांव में स्थित बांध का पानी अचानक छोड़े जाने के कारण गांव के कई पाड़ों में भारी जलभराव हो गया। इस आपदा के चलते वहां के अनेक घरों में पानी घुस गया और कई मकानों को क्षति पहुंची। इससे स्थानीय निवासियों का जीवन अत्यंत कष्टमय और अस्त-व्यस्त हो गया।

इस स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नालासोपारा (पश्चिम) के नगर कार्यवाह जी को प्राप्त हुई। त्वरित सेवा और समाजहित में कर्तव्य निभाते हुए, संघ के स्वयंसेवकों ने राहत कार्य आरंभ किया! 





दिनांक 8 अगस्त 2019 को, नालासोपारा (पश्चिम) नगर के द्वारा 100 पीड़ित परिवारों को अन्नधान (अनाज और खाद्य सामग्री) का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य संघ के सामाजिक उत्तरदायित्व और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के भाव को दर्शाता है।





संघ के स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अत्यंत आवश्यक खाद्य सामग्री की किट तैयार कर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

यह कार्य संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़े रहने की संघ की परंपरा का जीवंत उदाहरण है।


Santoshkumar B Pandey at 8.00pm.

Comments

Popular posts from this blog

"💞LOVE IS A HEAVEN OF THIS WORLD 💞"