स्वच्छता है तो स्वास्थ्य है, स्वास्थ्य है तो समृद्धि है , हर एक राज्य आपस में जुड़ता जाए हर एक क्षेत्र में हमारा देश आगे बढ़ता जाए ! एक भारत श्रेष्ठ भारत 🕉️ 🇮🇳💞😊🙏


अद्वितीय अद्भुत अतुल्य अगम्य, भारत राष्ट्र हमारा है।
दुनिया-भर मे सबसे न्यारा अति श्रेष्ठ भारत हमारा है।
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” यही हम सबका नारा है,
कितना सुंदर,कितना प्यारा उत्कृष्ट देश हमारा है |
आओ नींव नव धर जाएं, स्वराष्ट्र को श्रेष्ठ बनाएं।
जन-चेतना, जन-जागृति सर्व नव उल्लास जगाएं।
नैतिकता,मौलिक विचारों से,श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ बनाएं।
स्वराष्ट्र उन्नति,सर्वश्रेष्ठ भारत,फिर से श्रेष्ठ भारत बनाएं।
स्वराष्ट्र-हित है धर्म सर्वोपरि,जन-जन में ये भाव जगाएं।

साफ-स्वच्छ,सुंदर प्राकृतिक, पर्यावरण -परिवेश बनाएं।
सभी लें दृढ़ भीष्म संकल्प,जन-जन में जागृति फैलाएं।
सर्व-शिक्षा,स्वराष्ट्र तरक्क़ी,ज्ञान प्रकाश चहुंओर फैलाएं।
“सर्व धर्म,सर्व हिताय” की उक्ति को हो सशक्त अपनाएं।
धर्म निरपेक्ष,देश हमारा,बहुल्य संस्कृति-सभ्यता अपनाएं।
बहु-भाषी श्रेष्ठ स्वराष्ट्र हमारा,प्रेम-भाव को सर्वोपरि बनाएं

आ मिल नीलम हम “एक भारत श्रेष्ठ भारत”
का स्वर्णिम स्वप्न साकार बनाएं।
अद्वितीय अद्भुत अतुल्य अगम्य, भारत राष्ट्र हमारा है।
आओ नींव नव धर जाएं, स्वराष्ट्र को श्रेष्ठ बनाएं।

SantoshKumar B Pandey at 12.45PM.

Comments

Popular posts from this blog

" मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है." 🌹💞❣💞🙏

"💞LOVE IS A HEAVEN OF THIS WORLD 💞"